भूकंप पीडि़तों के सहयोग के लिए झामुमो करेगा भिक्षाटन

Published at :29 Apr 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
भूकंप पीडि़तों के सहयोग के लिए झामुमो करेगा भिक्षाटन

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड मुक्ति मोरचा की बैठक बुधवार को खिजुरिया स्थित शिबू सोरेन के आवास में जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक नलिन सोरेन व केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसमें सबसे पहले भूकंप पीडि़तों के प्रति संवेदना प्रकट की गई और आर्थिक सहयोग के […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड मुक्ति मोरचा की बैठक बुधवार को खिजुरिया स्थित शिबू सोरेन के आवास में जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक नलिन सोरेन व केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसमें सबसे पहले भूकंप पीडि़तों के प्रति संवेदना प्रकट की गई और आर्थिक सहयोग के लिए पार्टी द्वारा प्रखंड से लेकर जिला तक भिक्षाटन कर धन संग्रह करने का निर्णय लिया गया. इस राशि का संग्रह कर भूकंप पीडि़तों के सहयोग के लिए केंद्रीय समिति को समर्पित किया जायेगा. मौके पर नईमुद्दीन अंसारी, रामबदन मरांडी, नकुल साह, देवलाल बेसरा, चुंडा हेंब्रम, सीताराम मिस्त्री, स्टीफन मरांडी, बनारसी यादव, बासु टुडू, अशोक कुमार, शिव कुमार बास्की, सुरेंद्र यादव, शंभु राउत, राम कृष्ण हेंब्रम, चंद्र मोहन हांसदा, दाउद मियां, विजय मल्लाह, रवि यादव, अब्दुल सलाम अंसारी, जोसेफ हेंब्रम, कृष्णा देवी, नेपु सिंह, छोटू रजक, दिलीप बेसरा, प्रीतम कुमार, इंदु चौबे, अर्चना सिंह, सुनीता मरांडी, निर्मला टुडू, चंदन भुवानियां, राजीव हेतमपुरीया आदि मौजूद थे. ……………………………29 दुमका 26भिक्षाटन करते झामुमो कार्यकर्ता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola