नि:शक्त बच्चों के अभिभावकों को मिला प्रशिक्षण

प्रतिनिधि, दुमका नव भारत जागृति केंद्र काठीकुंड में नि:शक्तों के अभिभावकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को दिया गया. जिसमें अभिभावकों को प्रखंड समंवयक विश्वनाथ मंडल ने मंदबुद्धि, दृष्टिहीन, मूक बधिर, मस्तकीय पक्षाघात, शारीरिक नि:शक्त बच्चों के अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी गई. फिजियोथेरेपिस्ट डॉ निशस कुमार और स्पेशल एजुकेटर राकेश कुमार ने बच्चों को […]
प्रतिनिधि, दुमका नव भारत जागृति केंद्र काठीकुंड में नि:शक्तों के अभिभावकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को दिया गया. जिसमें अभिभावकों को प्रखंड समंवयक विश्वनाथ मंडल ने मंदबुद्धि, दृष्टिहीन, मूक बधिर, मस्तकीय पक्षाघात, शारीरिक नि:शक्त बच्चों के अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी गई. फिजियोथेरेपिस्ट डॉ निशस कुमार और स्पेशल एजुकेटर राकेश कुमार ने बच्चों को केन के सहारे चलाने, घरेलु वस्तुओं की पहचान कराने, प्रीबेल एवं ब्रेल की जानकारी देना, मानसिक व मंदबुद्धि बच्चों का दैनिक क्रियाकलाप व गृह आधारित शिक्षा, मुकबधीर बच्चों को गृह आधारित शिक्षा, साइन लेंगवेज सीपी एवं शारीरिक नि:शक्तों के नियमित व्यायाम करना आदि की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही नि:शक्त बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज से जोड़ने व सरकारी सुविधाओं तक नि:शक्तों को पहुंचना व नि:शक्तों के अधिकारों आदि की भी जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में दलदली, अस्तोजोड़ा, आलुबेड़ा, कदरमारा, धावाटांड़, शहरजोड़ी, तेलियाचक आदि गांवों के नि:शक्त बच्चों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया. मौके पर कुमार राजन, नागेश्वर सिंह, कल्पना मुर्मू, नीतु कुमारी, आरदास मरांडी, अबुल हुसैन अंसारी, दीपक कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










