भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया भिक्षाटन

दुमका. भारतीय जनता पार्टी महिला मोरचा की सक्रिय सदस्य गायत्री जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को नेपाल के भूकंप पीडि़तों की सहायता के लिए भिक्षाटन किया. इस दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कचहरी तथा आते जाते लोगों से भिक्षाटन किया. श्रीमती जायसवाल ने बताया कि बुधवार को प्राप्त 7096 रूपये प्रधानमंत्री राहत कोष […]
दुमका. भारतीय जनता पार्टी महिला मोरचा की सक्रिय सदस्य गायत्री जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को नेपाल के भूकंप पीडि़तों की सहायता के लिए भिक्षाटन किया. इस दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कचहरी तथा आते जाते लोगों से भिक्षाटन किया. श्रीमती जायसवाल ने बताया कि बुधवार को प्राप्त 7096 रूपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस राशि को मोरचा का प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को उपायुक्त से मिलकर उनके माध्यम से भेजा जायेगा. भिक्षाटन करने वालों में प्रिया भारती, उषा दास, मंजू दास, शुक्ला दास, बबिता रजक आदि शामिल थे. ……………………..29 दुमका 5 अथवा 6
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










