निर्बाध बिजली के लिए उपभोक्ताओं ने उठायी आवाज

Published at :28 Apr 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
निर्बाध बिजली के लिए उपभोक्ताओं ने उठायी आवाज

– मांगों की सूची ले उपायुक्त से लगायेंगे गुहारप्रतिनिधि, काठीकुंडलंबे समय से बिजली विभाग के मनमाने रवैये के विरुद्ध काठीकुंड वासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक तेलियाचक बाजार स्थित हाट परिसर मेें बसंत सिंह पहाडि़या के नेतृत्व में की. विभाग के अनियमित आचरण से क्षुब्ध ग्रामीणों […]

विज्ञापन

– मांगों की सूची ले उपायुक्त से लगायेंगे गुहारप्रतिनिधि, काठीकुंडलंबे समय से बिजली विभाग के मनमाने रवैये के विरुद्ध काठीकुंड वासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक तेलियाचक बाजार स्थित हाट परिसर मेें बसंत सिंह पहाडि़या के नेतृत्व में की. विभाग के अनियमित आचरण से क्षुब्ध ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर स्थानीय विधायक व उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया. मौके पर मो अतहर हुसैन, दीपक कुमार भगत, हरिहर प्रसाद भगत, मनोज कुमार भगत, नारायण शर्मा, मो अलाउद्दीन, ताहिर हुसैन, आरिफ जमाल, मनोज टुडू, डॉ जे हासदा, शिखा सोरेन, राजेंद्र देहरी, वासुदेव तूरी, गणेश पंडा, निर्मल मोदी आदि मौजूद थे. क्या है मांग: बिजली उपभोक्ताओं की मुख्य मांगों में काठीकुंड बाजार के लिए अलग फीडर बनाना, विद्युत विभाग द्वारा काठीकुंड को शहरी क्षेत्र घोषित करने के दस्तावेजों को सार्वजनिक करने, मनमाना बिजली बिल लेकर उपभोक्तओं का शोषण करने, अनावश्यक बिजली बिल को कम करने, पावर सब स्टेशन में स्थायी फोन की व्यवस्था करते हुए उसे सर्वसाधारण के लिए उपलब्ध कराने, बिजली कटौती की समय-सीमा निर्धारित करने, बिजली के नियमित आपूर्ति के लिए रखरखाव का काम सही ढंग से करने, काठीकुंड से फ्रेंचाइजी व्यवस्था को हटाने साथ ही प्रखंड में बिजली से वंचित गांवों में अविलंब विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने संबंधी मांगे शामिल है.————————–फोटो 28 डीएमके काठीकुंड 3बिजली की समस्या को लेकर काठीकुंड में बैठक करते ग्रामीण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola