पत्नी ने कहा : पति का हत्यारा नहीं पकड़ा गया एसपी साहब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2015 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : जामा थाना क्षेत्र मेधीसंताली की चुड़की किस्कू ने पति के हत्यारे को गिरफ्तार कराने को लेकर एसपी से गुहार लगायी है. जामा थाना कांड संख्या 9/15 में चुड़की किस्कू सूचक है. 24 जनवरी को उसके पति रविसल हेंब्रम की हत्या हो गई थी, घटनास्थल से मोतीलाल मुमरू की साइकिल पुलिस ने बरामद किया […]
विज्ञापन
दुमका : जामा थाना क्षेत्र मेधीसंताली की चुड़की किस्कू ने पति के हत्यारे को गिरफ्तार कराने को लेकर एसपी से गुहार लगायी है. जामा थाना कांड संख्या 9/15 में चुड़की किस्कू सूचक है.
24 जनवरी को उसके पति रविसल हेंब्रम की हत्या हो गई थी, घटनास्थल से मोतीलाल मुमरू की साइकिल पुलिस ने बरामद किया था, लेकिन प्राथमिकी अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया था. एसपी को आवेदन देकर जामा थाना पुलिस के कार्यकलाप एवं हत्याकांड में लापरवाही एवं उदासिन होने का आरोप लगाया है.
मोतीलाल मुमरू द्वारा बराबर जान से मार डालने की धमकी दी जा रही है और घर के अगल बगल अज्ञात लोगों के मंडराने से अप्रिय घटना होने की आशंका जाहिर की गयी है. चुड़की किस्कू ने जामा थाना पुलिस पर हत्या के आरोपियों को बचाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










