ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग

शिकारीपाड़ा. प्रखंड के बरमसिया पंचायत के धनबदिया गांव में ट्रांसफॉर्मर जलने से गांव में विद्युत सेवा ठप हो गई है. ग्राम प्रधान प्रधान मुर्मू ने बताया कि 500 की आबादी वाले इस गांव में विद्युत कनेक्शन कर एक ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था. इसके कुछ दिनों बाद ट्रांसफॉर्मर जल गया तब से चार महीने बीत जाने […]
शिकारीपाड़ा. प्रखंड के बरमसिया पंचायत के धनबदिया गांव में ट्रांसफॉर्मर जलने से गांव में विद्युत सेवा ठप हो गई है. ग्राम प्रधान प्रधान मुर्मू ने बताया कि 500 की आबादी वाले इस गांव में विद्युत कनेक्शन कर एक ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था. इसके कुछ दिनों बाद ट्रांसफॉर्मर जल गया तब से चार महीने बीत जाने के बावजूद ना तो इसकी मरम्मत करायी गई है और ना ही नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. ग्रामीण ईश्वर किस्कू, बालेश्वर टुडू, अनल टुडू, जिमल टुडू, अमीन सोरेन आदि ने नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










