क्राईम// एसपी से लगायी पति के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

दुमका कोर्ट. जामा थाना क्षेत्र मेधीसंताली की चुड़की किस्कू ने पति के हत्यारे को गिरफ्तार कराने को लेकर एसपी से गुहार लगायी है. जामा थाना कांड संख्या 9/15 में चुड़की किस्कू सूचक है. 24 जनवरी को उसके पति रविसल हेंब्रम की हत्या हो गई थी, घटनास्थल से मोतीलाल मुर्मू की साइकिल पुलिस ने बरामद किया […]
दुमका कोर्ट. जामा थाना क्षेत्र मेधीसंताली की चुड़की किस्कू ने पति के हत्यारे को गिरफ्तार कराने को लेकर एसपी से गुहार लगायी है. जामा थाना कांड संख्या 9/15 में चुड़की किस्कू सूचक है. 24 जनवरी को उसके पति रविसल हेंब्रम की हत्या हो गई थी, घटनास्थल से मोतीलाल मुर्मू की साइकिल पुलिस ने बरामद किया था, लेकिन प्राथमिकी अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया था. एसपी को आवेदन देकर जामा थाना पुलिस के कार्यकलाप एवं हत्याकांड में लापरवाही एवं उदासिन होने का आरोप लगाया है. मोतीलाल मुर्मू द्वारा बराबर जान से मार डालने की धमकी दी जा रही है और घर के अगल बगल अज्ञात लोगों के मंडराने से अप्रिय घटना होने की आशंका जाहिर की गयी है. चुड़की किस्कू ने जामा थाना पुलिस पर हत्या के आरोपियों को बचाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है. …………………………..फोटो 27 दुमका क्राईम – 2आवेदन देने एसपी कार्यालय पहुंची चुड़की टुडू. …………………………
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










