ओके ::::: नोनीहाट में नवाह परायण यज्ञ 25 से, तैयारी जोरों पर

प्रतिनिधि, नोनीहाटनोनीहाट में 25 अप्रैल से आरंभ होने वाले रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ की तैयारी में यज्ञ समिति के सदस्य जुट गये हैं. यहां 8 हजार वर्ग फीट में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. श्रीराम दरबार की प्रतिमा निर्माण कार्य के लिए असम, बिहार और यूपी के मूर्तिकार बुलाये गये हैं. यज्ञ में […]
प्रतिनिधि, नोनीहाटनोनीहाट में 25 अप्रैल से आरंभ होने वाले रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ की तैयारी में यज्ञ समिति के सदस्य जुट गये हैं. यहां 8 हजार वर्ग फीट में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. श्रीराम दरबार की प्रतिमा निर्माण कार्य के लिए असम, बिहार और यूपी के मूर्तिकार बुलाये गये हैं. यज्ञ में चित्रकुट के कथावाचक कृष्ण प्रताप तिवारी , व्यास मार्तण्ड महेंद्र नाथ तिवारी, यज्ञ पंडित श्रीकांत मिश्र को आमंत्रित किया गया है. साथ ही बंगला कीर्तन के आयोजन को लेकर बंगाल के गायक गौतम लो एवं गोड्डा की पुष्पारानी सहित बिहार के भजन गायक भी आयेंगे. यहां मीना बाजार के साथ साथ मेला का भी आयोजन किया जायेगा. पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर के साथ-साथ महेश ठाकुर, इंदु शेखर कुंवर, राधेश्याम सिंह, केदार भगत, पंकज मुन्ना, रोहित अग्रवाल आदि तैयारी में जुटे हुए हैं. ………………………फोटो12 नोनीहाट 2यज्ञ के लिए बनाया जा रहा भव्य पंडाल…………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










