रानीश्वरनाथ का ऐतिहासिक तेलपुड़ा मेला आज से

प्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में आठ दिवसीय ऐतिहासिक तेलपुड़ा मेला सोमवार से शुरू होगा़ मेले की तैयारी अंतिम चरण में है़ रानीश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष बांगला पंचांग के 29 चैत्र संक्रांति पर तेलपुड़ा पर्व मनाया जाता है़ तेलपुड़ा के उपलक्ष्य में यहां मेला लगता है़ 29 चैत को दोपहर के बाद से […]
प्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में आठ दिवसीय ऐतिहासिक तेलपुड़ा मेला सोमवार से शुरू होगा़ मेले की तैयारी अंतिम चरण में है़ रानीश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष बांगला पंचांग के 29 चैत्र संक्रांति पर तेलपुड़ा पर्व मनाया जाता है़ तेलपुड़ा के उपलक्ष्य में यहां मेला लगता है़ 29 चैत को दोपहर के बाद से मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाता है़ शाम से मंदिर परिसर के चारों ओर रात भर भक्तों द्वारा दीप जलाया जाता है़ मान्यता है कि रानीश्वरनाथ में मन्नत मांगने और इसके पूरेहो जाने पर भक्त यहां पहुंच कर तेलपुड़ा के उपलक्ष्य में दीप जलाते हैं़ शिव मंदिर का इतिहास 450 साल से भी अधिक पुराना है़ मेला कमेटी के उमाशंकर चटर्जी ने बताया कि इस साल मेले में सर्कस व अन्य मनोरंजक प्रदर्शनी लगायी जायेगी………………………….फोटो 12 डीएमके/रानीश्वररानीश्वरनाथ शिव मंदिर……………………………
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










