साहित्य व संस्कृति संजोयें

Published at :12 Apr 2015 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
साहित्य व संस्कृति संजोयें

37वां संताली साहित्य दिवस समारोह में वक्ताओं ने कहा दुमका : 37वां संताली साहित्य दिवस शनिवार को संताल परगना महाविद्यालय प्रांगण में समारोह आयोजित कर मनाया गया. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि किसी भी समाज के लिए साहित्य एवं उसकी संस्कृति सबसे बड़ी विशिष्टता होती है. […]

विज्ञापन
37वां संताली साहित्य दिवस समारोह में वक्ताओं ने कहा
दुमका : 37वां संताली साहित्य दिवस शनिवार को संताल परगना महाविद्यालय प्रांगण में समारोह आयोजित कर मनाया गया. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि किसी भी समाज के लिए साहित्य एवं उसकी संस्कृति सबसे बड़ी विशिष्टता होती है.
संताल समाज को भी अपनी साहित्य को समृद्ध बनाने की जरुरत है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से संताली साहित्य को समृद्ध बनाने का आह्वान किया. वहीं लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुमरू ने कहा कि युवाओं को संताली साहित्य को आगे बाने में अहम भूमिका निभानी होगी. साहित्य सृजन में विशेष ध्यान देना होगा. इससे पूर्व अतिथियों ने एसपी कॉलेज के संस्थापक लाल बाबा की प्रतिमा तथा संताल हूल के अमर नायक सिदो कान्हू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. मौके पर स्मारिका का भी विमोचन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola