दोषी पर होगी प्राथमिकी

Published at :12 Apr 2015 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
दोषी पर होगी प्राथमिकी

बासुकिनाथ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कटेली जरमुंडी (दक्षिणी) में छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितता की खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास शनिवार को स्कूल पहुंचे. स्कूल सचिव राजेंद्र कुमार यादव एवं शिक्षक देवेश कुमार से छात्रवृत्ति वितरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. सचिव ने कहा […]

विज्ञापन
बासुकिनाथ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कटेली जरमुंडी (दक्षिणी) में छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितता की खबर प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास शनिवार को स्कूल पहुंचे.
स्कूल सचिव राजेंद्र कुमार यादव एवं शिक्षक देवेश कुमार से छात्रवृत्ति वितरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. सचिव ने कहा कि उसे इस विषय में ज्यादा जानकारी नहीं है. बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण स्कूल के पूर्व सचिव काशी प्रसाद मंडल ने किया था. पूर्व सचिव छात्रवृत्ति का वितरण कर 31 जनवरी 2015 को सेवानिवृत्त हो गये.
स्कूल में नामांकित सिर्फ एसटी वर्ग के बच्चों को ही छात्रवृत्ति की राशि दी गयी है. बीडीओ ने कहा यह एक गंभीर मामला है. जांच की जायेगी. संबंधित दोषी पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. विद्यालय में कुल 206 बच्चे नामांकित हैं. कल्याण विभाग द्वारा स्कूल के छात्रवृत्ति मद में 1,07,500 रुपये की राशि भेजी गयी थी. जिसमें से एसटी के 73 बच्चों को ही छात्रवृत्ति दिया गया है.
जबकि ओबीसी के 58 बच्चों को छात्रवृत्ति की राशि नहीं दी गयी. इस पर पोषक क्षेत्र के ग्रामीण भी आक्रोशित हैं. ग्रामीण सुफल राय, शिवधन राय, मोहन राय आदि ने बताया कि छात्रवृत्ति मद में आयी पूर्ण राशि का वितरण नहीं किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola