बंदोबस्त मामले की निगरानी जांच की मांग

Published at :09 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बंदोबस्त मामले की निगरानी जांच की मांग

दुमका: माकपा के जिला सचिव एहतेशाम अहमद ने प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र लिखकर बंदोबस्त कार्यालय के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा एक ही केस में दो न्यायादेश देने के मामले की निगरानी से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने प्रधान पेशकार शमीम अख्तर अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर आश्चर्य जताया है. श्री अहमद […]

विज्ञापन

दुमका: माकपा के जिला सचिव एहतेशाम अहमद ने प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र लिखकर बंदोबस्त कार्यालय के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा एक ही केस में दो न्यायादेश देने के मामले की निगरानी से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने प्रधान पेशकार शमीम अख्तर अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर आश्चर्य जताया है. श्री अहमद ने मौजा रसिकपुर के सरदारी सर्किल ढोंढिया के दस्तावेजों के गायब होने, बंदोबस्त पदाधिकारी राम वचन राम के न्यायालय के केस एनएफओ सीएएस नंब र 01/2011 प्रीतम देवी बनाम 16 आना रैयत के मामले में आदेश के पृष्ट 4 को गायब कर देने के मामले की जांच कराने की भी मांग की है. बंदोबस्त कार्यालय में अनाधिकृत रुप से काम करने वाले बाहरी लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की जरुरत पर बल दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola