एनआरएचएम अनुबंधकर्मियों ने की बैठक

प्रदेश अध्यक्ष माफी मांगे नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाईप्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष विनीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें उन्होंने एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल प्रताप के बयान की निंदा की और कहा कि एएनएम व जीएनएम संघ एनआरएचएम से […]
प्रदेश अध्यक्ष माफी मांगे नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाईप्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष विनीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें उन्होंने एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल प्रताप के बयान की निंदा की और कहा कि एएनएम व जीएनएम संघ एनआरएचएम से बिलकुल अलग है और इसका निबंधन संख्या भी अलग है. बताया कि एएनएम व जीएनएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष घरनी कुमारी है न कि राहुल प्रताप. बैठक में निर्णय लिया कि अगर राहुल प्रताप अपने इस बयान के लिए मांफी नहीं मांगते हैं, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल प्रताप एनआरएचएम कर्मी के पद से 2014 में ही सेवा समाप्त कर दी गई थी. वे ऐसा बयान देकर एएनएम व जीएनएम को दिगभ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. बैठक में रूपम कुमारी, सरिता कुमारी, शीलवंती सोरेन, गीता कुमारी, सुशीला सोरेन, ललिता टुडू, रीता कुमारी, मीनु टुडू, अनिता कुमारी आदि मौजूद थीं. ……………………………………
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










