श्रीमद्भागवत कथा पुराण का समापन आज

Updated at :05 Apr 2015 10:05 PM
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा पुराण का समापन आज

रामगढ़. भागवत कथा श्रवण से मनुष्य ईश्वर को अपने निकट पाता है. श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मनुष्य को ईश्वर का साक्षात्कार होता है. उक्त बातें महुबन्ना गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पुराण में आचार्य राहुल देव शास्त्री ने कही. यज्ञ में उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को श्री कृष्ण बाल लीला एवं माखन चोरी का का विस्तृत […]

विज्ञापन

रामगढ़. भागवत कथा श्रवण से मनुष्य ईश्वर को अपने निकट पाता है. श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मनुष्य को ईश्वर का साक्षात्कार होता है. उक्त बातें महुबन्ना गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पुराण में आचार्य राहुल देव शास्त्री ने कही. यज्ञ में उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को श्री कृष्ण बाल लीला एवं माखन चोरी का का विस्तृत वर्णन किया. अवसर पर इन कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण के बालपन तथा माखन चोरी की झांकी भी प्रस्तुत की गई. पिछले सात दिनों से जारी इस श्रीमद्भागवत यज्ञ का समापन मंगलवार को हो जायेगा. अवसर पर यज्ञ स्थल पर स्थापित 108 कलश का विसर्जन 108 महिलाओं द्वारा किया जायेगा. इसके बाद हवन कुंड में हवन किया जायेगा. कानूपाड़ा में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ आजदुमका. इधर शहर के डंगालपाड़ा स्थित कानुपाड़ा के आशुतोष नाथ शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन सोमवार से होगा. छह दिवसीय इस यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को प्रात: 8 बजे कलश यात्रा निकाल कर की जायेगी. यज्ञ में पंडित फणिभूषण महाराज द्वारा छह दिनों तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम में 5 बजे से 8 बजे तक प्रवचन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola