धार्मिक// हनुमान जयंती. भक्ति में सराबोर हुई उपराजधानी

Updated at :03 Apr 2015 10:05 PM
विज्ञापन
धार्मिक// हनुमान जयंती. भक्ति में सराबोर हुई उपराजधानी

देर रात तक भजन-कीर्तन पर झूमते रहे भक्त आकर्षक रास व झांकियों से भी मोहा कलाकारों का मनप्रतिनिधि, दुमकाउपराजधानी दुमका भक्ति में डूबी हुई है. एक ओर जहां नवाह परायण महायज्ञ चल रहा है, वहीं शुक्रवार को हनुमान महोत्सव को लेकर भी शोभा यात्रा सह अखंड ज्योत यात्रा निकाली गयी. श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा […]

विज्ञापन

देर रात तक भजन-कीर्तन पर झूमते रहे भक्त आकर्षक रास व झांकियों से भी मोहा कलाकारों का मनप्रतिनिधि, दुमकाउपराजधानी दुमका भक्ति में डूबी हुई है. एक ओर जहां नवाह परायण महायज्ञ चल रहा है, वहीं शुक्रवार को हनुमान महोत्सव को लेकर भी शोभा यात्रा सह अखंड ज्योत यात्रा निकाली गयी. श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा 11 वें वर्ष आयोजित इस विशाल हनुमान जन्मोत्सव के तहत प्रात: बेला में श्री बालाजी की अखंड ज्योत श्रीरामचंद्र बड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर से निकाली गई थी और पूरे शहर का भ्रमण करते हुए यह ज्योत अग्रसेन भवन पहुंची थी, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान जी की पूजा की गयी तथा 56 भोग लगाये गये. संपूर्ण सुंदरकांड का पाठ इस दौरान होता रहा. देर संध्या भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. मुख्य कलाकार के रूप में आशुतोष तिवारी, कुमार राजन व नेहा कौर ने अपने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीतों से देर रात तक भक्तों को झूमाते रहे. जय बालाजी सेवा समिति के सक्रिय सदस्य अंकित मोदी ने बताया कि इस हनुमान जन्मोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए कोलकाता के कलाकार बंटी-बबली द्वारा रास एवं झांकी की शानदार प्रस्तुति भी आक र्षण का केंद्र रही. कलाकारों ने झांकी में महाकाल की भस्म आरती, साईं बाबा का परचा, सीता हरण, लव कुश, सालासर बालाजी की गाथा आदि की भव्य रही. जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था. अवसर पर भवन में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया. इसमें मुख्य जजमान मुकेश संथालिया के अलावा समिति के तमाम सदस्य उपस्थित थे. ……………………फोटो 3-दुमका 1 से 8 तक—————शोभा यात्रा में शामिल भक्तगण/ सुंदरकांड का पाठ कराते आशुतोष तिवारी/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola