अराजपत्रित कर्मचारियों ने किया निजी विद्यालयों के मनमाने रवैये का विरोध

दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष अरुण कुमार साह की अध्यक्षता में हुई. सचिव लक्ष्मीकांत झा लोकेश ने प्राइवेट स्कूल के मनमाने रवैये के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का समर्थन किया और सभी अभिभावकों से इस मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया. […]
दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष अरुण कुमार साह की अध्यक्षता में हुई. सचिव लक्ष्मीकांत झा लोकेश ने प्राइवेट स्कूल के मनमाने रवैये के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का समर्थन किया और सभी अभिभावकों से इस मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि संघ द्वारा भी निजी विद्यालयों में किताब, कॉपी, जूता-मोजा आदि उपलब्ध कराने का विरोध किया गया था.
कर्मचारियों ने री-एडमिशन के नाम पर वसूले जा रहे मनमाने शुल्क का विरोध किया और कहा गया कि अगर इस पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो संघ द्वारा आंदोलन किया जायेगा. बैठक में कर्मचारियों ने कई निजी स्कूलों द्वारा प्लस टू में नामांकन तथा दूसरे संस्थानों से परीक्षा दिलाये जाने के मामले को लेकर भी जांच-पड़ताल कर शिक्षा के व्यवसायीकरण पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया.
बैठक में कुंदन कुमार झा, नीरज कुमार घोष, वकील महतो, वीरेंद्र साह, विनोद शर्मा, सुधीर चौधरी, विजयकांत ठाकुर, अमरलाल, मो अनुल, मो इरशाद, मो यासिन अंसारी, विद्या चौधरी, उमेश सिंह, दशरथ पासवान, सुमेश्वर पंडित, पंकज वर्मा, लालदेव मिश्र, राजेंद्र शर्मा, प्रदुमन शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










