प्राइवेट स्कूलों के मनमाने रवैये के खिलाफ अभाविप कार्यकर्ता उतरे सड़क पर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Apr 2015 8:07 AM
विज्ञापन

दुमका : इवेट स्कूलों के मनमाने रवैये के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गुरुवार को शहर के टीन बाजार व वीर कुंवर सिंह चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता रोनित कुमार ने कहा कि मिशनरी विद्यालयों व निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से छात्रों के नामांकन […]
विज्ञापन
दुमका : इवेट स्कूलों के मनमाने रवैये के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गुरुवार को शहर के टीन बाजार व वीर कुंवर सिंह चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता रोनित कुमार ने कहा कि मिशनरी विद्यालयों व निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से छात्रों के नामांकन के नाम पर प्रताड़ित किया जाना बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड में झारखंड एजुकेशनल ट्रिब्यूनल गठित होने के बावजूद भी यह नियामक कारगर व सशक्त भूमिका नहीं निभा रही है. उन्होंने कहा कि इसमें प्रावधान है कि स्कूल प्रशासन अपने विद्यालय से किताब, कॉपी, ड्रेस, जूते-मोजे आदि की बिक्री नहीं करेंगे, लेकिन सारे नियम कानूनों को ताक पर रख कर कार्य किया जा रहा है. नगर मंत्री मनीष कुमार ने कहा कि परिषद शिक्षा का व्यापारीकरण बरदाश्त नहीं करेगा और इससे छात्रों का अहित होता है, तो परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर शिक्षा जगत के ठेकेदारों को सबक सीखाने का कार्य करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










