एनपीसीसी को हराकर कैंप क्लब पहुंची फाइनल में

Updated at :09 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
एनपीसीसी को हराकर कैंप क्लब पहुंची फाइनल में

प्रतिनिधि, दुमका जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले आयोजित लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल में कैंप क्लब सीनियर ने एनपीसीसी जूनियर क्लब को हराकर फाईनल में पहुंच गयी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंप क्लब ने 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 287 रन बनाये. इसमें आनंद कश्यप ने 67, राजेश कुमार ने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले आयोजित लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल में कैंप क्लब सीनियर ने एनपीसीसी जूनियर क्लब को हराकर फाईनल में पहुंच गयी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंप क्लब ने 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 287 रन बनाये. इसमें आनंद कश्यप ने 67, राजेश कुमार ने 60, आशिष ने 46 व सुबोजीत ने 43 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी कर रहे एनपीसीसी के गेंदबाज अमित रॉय ने 3, सोमनाथ व सूरज ने 1 विकेट झटके. जबावी पारी खेलने उतरी एनपीसीसी की टीम 24 ओवर में 10 विकेट खोकर 175 रन पर ही सिमट गई. इसमें राजेश तिवारी ने 76, सूरज पाठक ने 20, रोहित ने 15 व अमित ठाकुर ने 14 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी कर रहे कैंप क्लब के गेंदबाज आनंद कश्यप ने 3, उत्तम ने 3 व राजेश ने 2 विकेट झटके. टूर्नामेंट के मैन ऑफ दी मैच आनंद कश्यप रहे. दूसरा सेमीफाइनल 13 मार्च को ब्लैक दुमकंस व एनपीसीसी सीनियर के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola