क्राईम// धोखाधड़ी मामले के आरोपी ने किया आत्मसर्मण

कोर्ट प्रतिनिधि, दुमकाप्रयाग इनफोटेक हाइराइज लिमिटेड के एजेंट मो अकरम ने सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में धोखाधड़ी के मामले में आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायालय ने मो अकरम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुराना दुमका जरूवाडीह के भोलानाथ मंडल ने उक्त चिटफंड कंपनी के विष्णु प्रसाद साह सहित 22 लोगों के […]
कोर्ट प्रतिनिधि, दुमकाप्रयाग इनफोटेक हाइराइज लिमिटेड के एजेंट मो अकरम ने सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में धोखाधड़ी के मामले में आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायालय ने मो अकरम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुराना दुमका जरूवाडीह के भोलानाथ मंडल ने उक्त चिटफंड कंपनी के विष्णु प्रसाद साह सहित 22 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला 20 जून 2014 को नगर थाना कांड संख्या 158/14 में भादवि की दफा 406, 420 एवं 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में उसने आरोप लगाया था कि प्रयाग इनफोटेक हाईराईज लिमिटेड कंपनी दुमका के गिलानपाड़ा में अपना ब्रांच खोलकर धोखाधड़ी कर लोगों के जमा रूपये लेकर भाग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










