क्राईम// अवैध कोयला कारोबार में छह गाड़ीवान गिरफ्तार

Updated at :09 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
क्राईम// अवैध कोयला कारोबार में छह गाड़ीवान गिरफ्तार

प्रतिनिधि, रामगढ़रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ दुमका पथ के मयूरनाथ मोड़ के पास थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने रात्रि गश्ती के दौरान छ:ह बैलगाडि़यों में लदे 60 क्विंटल कोयला जब्त किया है. उन्होंने कार्रवाई करते हुए इन बैलगाडि़यों के गाड़ीवान को गिरफ्तार कर लिया. सभी बैलगाडि़यों को स्थानीय लोगों को जिम्मा लगा दिया गया […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ दुमका पथ के मयूरनाथ मोड़ के पास थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने रात्रि गश्ती के दौरान छ:ह बैलगाडि़यों में लदे 60 क्विंटल कोयला जब्त किया है. उन्होंने कार्रवाई करते हुए इन बैलगाडि़यों के गाड़ीवान को गिरफ्तार कर लिया. सभी बैलगाडि़यों को स्थानीय लोगों को जिम्मा लगा दिया गया है. गिरफ्तार गाड़ीवान चुन्नीलाल पंडित, बीरबल ठाकुर, दीप नारायण पंडित, राजेंद्र पंडित शंकरपुर गांव के तथा गौरी पंडित झंझार गांव का रहने वाला है. बाइक में लदा कोयला भी जब्तइधर बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने थाना क्षेत्र के रामगढ़-हंसडीहा गांव के सारमी गांव के पास कोयला से लदे दो कोयला तस्करों को पकड़ लिया. मौका पाकर दोनों अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए. बाद में बीडीओ की सूचना पर थाना प्रभारी ने कोयला समेत दोनों बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल में अंकित नंबर जांच कर अभियुक्त को पकड़ा जायेगा. …………………………..9 दुमका 10

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola