पेज-3// क्राइम// मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि,काठीकुंडघर में घुस कर गाली-गलौज व पति व बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कालाझर निवासी रेशमा बीवी ने काठीकुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला का पति हर रोज घर से बाहर दैनिक मजदूरी के लिए जाता है. सोमवार को भी महिला का पति काम करने बाहर गया […]
प्रतिनिधि,काठीकुंडघर में घुस कर गाली-गलौज व पति व बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कालाझर निवासी रेशमा बीवी ने काठीकुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला का पति हर रोज घर से बाहर दैनिक मजदूरी के लिए जाता है. सोमवार को भी महिला का पति काम करने बाहर गया था. मौके का फायदा उठा कर गांव के ही कयूम अंसारी व इलियास अंसारी उसके घर में घुस गए. महिला के बाल खींच कर उसे घर से बाहर की ओर ले गये. महिला ने बताया कि दोनों लोग उससे उसके पति व बेटे के बारे में पूछ रहे थे. जमीन के विवाद को लेकर कयूम व इलियास ने उसके पति व बेटेे को जान से मारने की धमकी दी. आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव किया. मामले को लेकर काठीकुंड थाने में भादवि की धारा 448, 354, 506, 427 व 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










