पंचायत सचिवों की कार्यशैली पर बीडीओ नाराज

शिकारीपाड़ा . प्रखंड परिसर में एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित बेसरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2014-15 में स्वीकृत 252 इंदिरा आवासों के लाभुकों में से 83 लाभुकों का खाता नहीं खोले जाने पर बीडीओ श्री बेसरा ने पंचायत सचिवों को कड़ी फटकार लगायी और दो दिनों के अंदर यह […]
शिकारीपाड़ा . प्रखंड परिसर में एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित बेसरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2014-15 में स्वीकृत 252 इंदिरा आवासों के लाभुकों में से 83 लाभुकों का खाता नहीं खोले जाने पर बीडीओ श्री बेसरा ने पंचायत सचिवों को कड़ी फटकार लगायी और दो दिनों के अंदर यह कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पंचायत सचिवों के फरवरी माह का वेतन स्थगित कर दिया जायेगा. उन्होंने वर्ष 2012-13 में लंबित 400 इंदिरा आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण करने का आदेश दिया. मौके पर बीपीआरओ अयोध्या दास, सहायक अभियंता अनंत कुमार भंडारी के अलावे बड़ी संख्या में पंचायत सचिव व रोजगार सेवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










