फूंका सीएम का पुतला

Updated at :24 Feb 2015 8:13 AM
विज्ञापन
फूंका सीएम का पुतला

दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में रविवार को दुमका में हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक में पेट्रोल-डीजल में वैट बढ़ाये जाने तथा सैस लगाये जाने पर विपक्षी दलों ने आपत्ति जतायी है तथा आक्रोश का इजहार किया है. झारखंड मुक्ति मोरचा ने इस कैबिनेट को संताल परगना की जनता की आंखों में धूल झोंकने […]

विज्ञापन
दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में रविवार को दुमका में हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक में पेट्रोल-डीजल में वैट बढ़ाये जाने तथा सैस लगाये जाने पर विपक्षी दलों ने आपत्ति जतायी है तथा आक्रोश का इजहार किया है. झारखंड मुक्ति मोरचा ने इस कैबिनेट को संताल परगना की जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला बताया है.
मोरचा के नगर अध्यक्ष रवि यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने टीन बाजार चौक में रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग की तथा सीएम रघुवर दास का पुतला दहन किया. पुतला दहन के इस कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, सचिव शिव कुमार बास्की, कालेश्वर हेंब्रम, सिराज अंसारी, प्रीतम कुमार, सुशील कुमार दूबे, शिवलाल मरांडी, नेपु सिंह, मिथिलेश सिंह, राजेश शर्मा, मो कैश, मो शमशेर, बैजनाथ यादव, नंदू साह, हरि दास, तारक मंडल, मिहिर मंडल, प्रभात ठाकुर, छोटेलाल मंडल, सुरेंद्र यादव, चंपा देवी, इंदु चौबे, सुदीप दास, लखन दास, सुप्रिय दास गुप्ता, अमित नाग, विक्की सिंह, मनोज पांडेय, अर्चना सिंह आदि मौजूद थे. इधर माकपा ने भी पोखरा चौक में सीएम का पुतला दहन किया. माकपा नेता एहतेशाम अहमद ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के पूर्व स्थायी सरकार देने के नाम पर आम जनता को राहत का वादा किया था.
लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमत राज्यस्तर पर बढ़ाकर इस सरकार ने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ किसान विरोधी ही नहीं जन विरोधी भी है. सरकार चाहती, तो दूसरे तरीके से भी राजकोषीय घाटे को पूरा कर सकती थी. पुतला दहन के दौरान माकपा के सुभाष हेंब्रम, मो रुस अंसारी, मोईन अंसारी, अमरेश कुमार सिन्हा, रफाइल मरांडी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola