पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाकर गरीबों पर दिया आर्थिक बोझ : शिबू

दुमका : झामुमो सुप्रीमो सह सांसद शिबू सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा राज्य में वैट के नाम पर पेट्रोल और डीजल की कीमत पर वृद्घि किये जाने के फैसले पर एतराज बताते हुए कहा कि इससे राज्य के गरीबों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा. श्री सोरेन सोमवार को दुमका के खिजुरिया स्थित अपने आवास में पत्रकारों […]
दुमका : झामुमो सुप्रीमो सह सांसद शिबू सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा राज्य में वैट के नाम पर पेट्रोल और डीजल की कीमत पर वृद्घि किये जाने के फैसले पर एतराज बताते हुए कहा कि इससे राज्य के गरीबों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा.
श्री सोरेन सोमवार को दुमका के खिजुरिया स्थित अपने आवास में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि पूरे देश की पेट्रोल और डीजल की कीमत घट रही है, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार वैट के नाम पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्घि किये जाने से राज्य के किसान और अन्य गरीब वर्ग के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि भाजपानीत सरकार से राज्य के गरीबों का भला होने की उम्मीद नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा दुमका में कैबिनट के बहाने झामुमो का गढ़ समझा जानेवाला संतालपरगना में सेंधमारी की कवायद की सवाल को खारिज कर दिया.
कहा कि इससे इस क्षेत्र की जनता को कोई लाभ होने की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा कि दुमका में कैबिनेट की बैठक जनता की आंखों में धूल झोंकने के समान है. राज्य की जनता सब समझती है और कुछ दिनों में ही सरकार का असली चेहरा सामने आ जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










