डीसी ने मलूटी का किया निरीक्षण, कहा: मलूटी के विकास का खाखा होगा तैयार

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा मंदिरों का गांव मलूटी में टेराकोटा स्थापत्य शैली में निर्मित मंदिरों के संरक्षण व विकास के लिए खाखा तैयार कर पर्यटन विभाग को सौंपा जायेगा. यह बातें उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को शिकारीपाड़ा के मलूटी मंदिरों का निरीक्षण के बाद कही. उन्होंने मलूटी की मां मौलिक्षा सहित अन्य मंदिरों का निरीक्षण […]
प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा मंदिरों का गांव मलूटी में टेराकोटा स्थापत्य शैली में निर्मित मंदिरों के संरक्षण व विकास के लिए खाखा तैयार कर पर्यटन विभाग को सौंपा जायेगा. यह बातें उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को शिकारीपाड़ा के मलूटी मंदिरों का निरीक्षण के बाद कही. उन्होंने मलूटी की मां मौलिक्षा सहित अन्य मंदिरों का निरीक्षण किया और इतिहासकार गोपाल दास मुखर्जी, पंचायत के मुखिया श्याम मरांडी व अन्य ग्रामीणों से मंदिरों के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया. ग्रामीणों ने उन्हें यहां बिजली, स्वास्थ्य, सड़क आदि की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया. उपायुक्त ने श्री मरांडी एवं मुखर्जी से मलूटी के विकास संबंधी सुझाव दो दिनों के अंदर देने की बात कही. ताकि 26 फरवरी को पर्यटन सचिव के मलूटी दौरे के समय प्रस्तुत किया जा सके. मौके पर सीओ मोहल मरांडी, गोपाल दास मुखर्जी, मुखिया श्याम मरांडी, सुकौल मुर्मू, बबलू चटर्जी, समीर कुमार साहा, एसआई एन केरकेट्टा, राजनीति पांडेय आदि मौजूद थे. ……………………..फोटो23 शिकारीपाड़ा- 1, 2मंदिर का निरीक्षण करते उपायुक्त व अन्य. ……………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










