आज उपराजधानी में बैठेगी झारखंड सरकार

Updated at :22 Feb 2015 6:56 AM
विज्ञापन
आज उपराजधानी में बैठेगी झारखंड सरकार

दुमका : उपराजधानी दुमका में रविवार को कैबिनेट की बैठक होगी. मुख्यमंत्री बनने के बाद रघुवर दास दुमका में पहली बार कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं. इससे पहले अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्रित्वकाल में यहां दो कैबिनेट की बैठक हो चुकी है. पहली बैठक 2006 में तथा दूसरी बैठक 2011 में हुई थी. दोनों ही […]

विज्ञापन
दुमका : उपराजधानी दुमका में रविवार को कैबिनेट की बैठक होगी. मुख्यमंत्री बनने के बाद रघुवर दास दुमका में पहली बार कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं. इससे पहले अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्रित्वकाल में यहां दो कैबिनेट की बैठक हो चुकी है. पहली बैठक 2006 में तथा दूसरी बैठक 2011 में हुई थी. दोनों ही बैठक संताल परगना के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई थी और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये थे.
अपराह्न् 2 बजे से सूचना भवन में होगी बैठक : कैबिनेट की यह बैठक सूचना भवन सभागार में होगी. अपराह्न् 2 बजे से शुरु होनेवाली इस बैठक के तकरीबन डेढ़ घंटे तक चलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत सारे मंत्री 2 बजे तक सूचना भवन पहुंच जायेंगे. सीएम के मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम के मुताबिक 3.30 बजे सीएम इस बैठक को पूरी कर राजभवन के लिए प्रस्थान कर जायेंगे.
‘‘दुमका में तीसरी बार कैबिनेट की बैठक होने वाली है. नयी सरकार की यहां यह पहली बैठक है. यह बैठक संताल परगना के लिए एक ‘लैंडमार्क’ साबित होगी. बैठक की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
डॉ लुईस मरांडी, समाज कल्याण मंत्री
2011 की पिछली कैबिनेट में 32 प्रस्तावों में 26 पर लगी थी मुहर
पहाड़िया इंडियन रिजर्व बटालियन का होगा गठन
मदरसा व संस्कृत विद्यालयों को मिलेगा अनुदान
गैर प्रस्वीकृत मदरसों को जांचोपरांत प्रस्वीकृति
संताल की सड़कों की मरम्मत के लिए 48 करोड़
साहिबगंज जिले के आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्र के लिए 139 करोड़ की विशेष योजना
झारखंड होटल विलास वस्तु कराधन अधिनियम की नियमावली को स्वीकृति
झारखंड कृषि विकास परिषद के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी
आइसीएआरडी से वंचित जामताड़ा भी जुड़ा
मवि स्थापना-प्रस्वीकृति नियमावली को मंजूरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola