मुख्यमंत्री जी! कब शुरु होगा हंसडीहा में बना डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज

आनंद जायसवाल, दुमकासंताल परगना के युवाओं का डेयरी इंजीनियरिंग की पढ़ायी का सपना अब तक पूरा नहीं हो सका है. हंसडीहा के कृषि प्रक्षेत्र परिसर में यह डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज बनकर लगभग तैयार है. दुमका, देवघर एवं गोड्डा से लगभग समान दूरी पर यह कॉलेज हंसडीहा में इसलिए बनाया गया था, ताकि इस क्षेत्र के […]
आनंद जायसवाल, दुमकासंताल परगना के युवाओं का डेयरी इंजीनियरिंग की पढ़ायी का सपना अब तक पूरा नहीं हो सका है. हंसडीहा के कृषि प्रक्षेत्र परिसर में यह डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज बनकर लगभग तैयार है. दुमका, देवघर एवं गोड्डा से लगभग समान दूरी पर यह कॉलेज हंसडीहा में इसलिए बनाया गया था, ताकि इस क्षेत्र के गरीब-आदिवासी बच्चे भी डेयरी इंजीनियरिंग पढ़ सकें तथा इस इलाके में डेयरी को बढ़ावा मिल सके. अगर इस साल भी अभी से तैयारी शुरु नहीं रकी गयी, तो इस साल शुरु होने वाले नये सत्र में भी यहां पठन-पाठन कराना संभव नहीं होगा. इस कॉलेज को स्थापित करने का फैसला राज्य सरकार ने 18 अप्रैल 2011 को कैबिनेट की बैठक में लिया था, तब बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई के रुप में 50 एकड़ भूमि में दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की स्थापना तथा आधारभूत संरचना के लिए 10.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी थी. इसमें से 8.45 करोड़ रुपये निर्माण कार्य पर व्यय किये जाने थे, जबकि संयंत्रों एवं उपस्करों के क्रय पर लगभग 1.95 करोड़ रुपये व दुधारु मवेशियों की खरीद के लिए 20 लाख रुपये प्रस्तावित थे. इस महाविद्यालय के लिए पुस्तकालय, दुग्ध विधायन इकाई, पशुधन फार्म, गेस्ट हाउस तथा छात्रावास के लिए भवन लगभग तैयार है.————–डेयरी टेक्नोलोजी सहित पांच संकाय थे प्रस्तावितडेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज में पांच संकाय डेयरी टेक्नोलोजी, डेयरी इंजीनियरिंग, डेयरी माइक्रोबायोलॉजी, डेयरी केमिस्ट्री (बायोकेमिस्ट्री सहित) तथा डेयरी इकोनोमिक्स एवं बिजनेस मैनेजमेंट प्रस्तावित थे.झारखंड राज्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के नियम-प्रावधान व प्रक्रिया के तहत प्रत्येक सत्र में 30 छात्रों का नामांकन बी टेक इन डेयरी टेक्नोलोजी में होता. ————-फोटो// डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज————-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










