पांच युवकों के यौन शोषण से बनी कुंवारी मां !

Updated at :20 Feb 2015 11:04 PM
विज्ञापन
पांच युवकों के यौन शोषण से बनी कुंवारी मां !

दुमका : दुमका शहर के बंदरजोड़ी इलाके में रहनेवाली एक लड़की के साथ एक-दो नहीं बल्कि पांच लोगों ने बलात्कार किया है, जिससे इस लड़की को एक बच्चा भी है. जो इसी माह चार तारीख को पैदा हुआ है. शुक्रवार को मुहल्ले के कुछ लोग दो युवकों को लेकर थाना पहुंचे, जिनपर युवती यौन शोषण […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका शहर के बंदरजोड़ी इलाके में रहनेवाली एक लड़की के साथ एक-दो नहीं बल्कि पांच लोगों ने बलात्कार किया है, जिससे इस लड़की को एक बच्चा भी है. जो इसी माह चार तारीख को पैदा हुआ है. शुक्रवार को मुहल्ले के कुछ लोग दो युवकों को लेकर थाना पहुंचे, जिनपर युवती यौन शोषण का कथित आरोप भी लग रहा था.

इन युवकों के अलावा एक शख्स और भी थाना पहुंचा था, जिसने दावा किया दूसरे के पाप को उसके माथे पर बांधा जा रहा था और उसके साथ इस लड़की की शादी तय कर दी गयी है. मामला नाटकीय है. लड़की पिछले दो हफ्तों से उसी लड़के के साथ रह रही है, जिसके साथ उसकी शादी तय कर दी गयी थी. साथ रहने वाले लड़के ने दावा किया कि कल उसकी इस ‘मंगेतर’ ने खुलासा किया कि दूसरे पांच युवकों ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था, जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गयी थी.

लड़की के पिता ने इसका फायदा उठाया और इसका आरोप उसपर लगा दिया. बच्चा किसी और के गुनाह का नतीजा है. उसके गर्भवती होने की जानकारी होने के बावजूद लड़की के पिता ने कोई कदम नहीं उठाया.युवक का कहना था कि लड़की भी उसे धोखा देना नहीं चाहती, इसलिए उसने शादी से पहले यह सब बता दिया. बहरहाल देर शाम तक लड़की नगर थाने में ही असमंजस में थी और चाहती थी कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो. वह अपने माता-पिता के साथ घर जाने को भी तैयार नहीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola