ऑटोमेशन व आइटी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एसकेएम विश्वविद्यालय लेगा आइटीआइ की मदद

संवाददाता, दुमकासिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय स्किल डेवलपमेंट के लिए विभिन्न कॉलेजों में बीबीए-बीसीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स के संचालन के लिए आइटीआइ लिमिटेड की मदद ले सकता है. इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर से पहल हो रही है. गुरुवार को आइटीआइ लिमिटेड की ओर से भारत सरकार के प्रतिनिधि अमित कुमार एवं शरणदीप ने कुलपति डॉ कमर […]
संवाददाता, दुमकासिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय स्किल डेवलपमेंट के लिए विभिन्न कॉलेजों में बीबीए-बीसीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स के संचालन के लिए आइटीआइ लिमिटेड की मदद ले सकता है. इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर से पहल हो रही है. गुरुवार को आइटीआइ लिमिटेड की ओर से भारत सरकार के प्रतिनिधि अमित कुमार एवं शरणदीप ने कुलपति डॉ कमर अहसन सहित तमाम विवि पदाधिकारियों के समक्ष डेमोस्ट्रेशन किया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के ‘ऑटोमेशन’ के अलावा कौशल विकास के लिए चलाये जाने वाले कोर्स के संचालन, नयी तकनीक से लैस करते हुए विश्वविद्यालय में आइटी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की उनकी योजना देखी. ऑटोमेशन के तहत नामांकन से लेकर वित्तीय लेखा से संबंधित कामकाज आइटीआइ लिमिटेड कर सकेगा. आइटीआइ लिमिटेड फिलवक्त चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एवं राजस्थान विश्वविद्यालय में ऑटोमेशन जैसे काम कर चुकी है.डेमोस्ट्रेशन के दौरान कुलसचिव डॉ पीके घोष, उप कुलसचिव डॉ शंभु प्रसाद सिंह, लाइब्रेरियन प्रमोद कुमार सिंह, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ पीपी सिंह, एफओ डॉ एनके सिन्हा, डीओ डॉ सुजीत कुमार सोरेन, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ अजय शुक्ल, लॉ के को-ऑर्डिनेटर डॉ अजय सिन्हा आदि मौजूद थे.—————-फोटो19 दुमका 1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










