पांच माह से बीएसएनएल सेवाएं ठप

Updated at :19 Feb 2015 10:05 PM
विज्ञापन
पांच माह से बीएसएनएल सेवाएं ठप

प्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वर व शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में पांच महीने से बीएसएनएल टेलिफोन सेवा पूरी तरह से ठप है़ लैंड लाइन फोन, मोबाइल फोन व ब्रॉडबैंड सेवा काम करना बंद कर दिया है़ अधिकांश बीएसएनएल मोबाइल फोन उपभोक्ता अपना बीएसएनएल नंबर बंद कर दिया है और अन्य कंपनी का सीम उपयोग करने में ही बेहतर समझ […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वर व शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में पांच महीने से बीएसएनएल टेलिफोन सेवा पूरी तरह से ठप है़ लैंड लाइन फोन, मोबाइल फोन व ब्रॉडबैंड सेवा काम करना बंद कर दिया है़ अधिकांश बीएसएनएल मोबाइल फोन उपभोक्ता अपना बीएसएनएल नंबर बंद कर दिया है और अन्य कंपनी का सीम उपयोग करने में ही बेहतर समझ रहे हैं़ जो बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता अभी तक सिम रखे हैं, उन्हें रोमिंग की परेशानी झेलनी पड़ रही है. दुमका सिउड़ी पथ चौड़ीकरण का कार्य जारी रहने तथा मसानजोड़ से महेषखाला तक पथ पर दर्जनों पुल का निर्माण कराया जा रहा है़ पथ चौड़ीकरण व पुल निर्माण कार्य के लिए मशीन से मिट्टी खोदने के क्रम में केबुल कट जाने से बीएसएनएल फोन सेवा दो अक्तूबर से ठप हो गया है. केबुल कटने से सदर प्रखंड के रानीबहाल, रानीश्वर प्रखंड के रानीश्वर व आसनबनी तथा शिकारीपाड़ा प्रखंड के मोहुलपाहाड़ी व शिकारीपाड़ा दूरभाष केंद्र व मोबाइल टावर काम करना बंद कर दिया है़. इन दूरभाष केंद्र के अधीन सैकड़ों लैंड लाइन फोन व दर्जनों ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटवा दिये हैं. थाना, प्रखंड कार्यालय, अस्पताल आदि जगहों पर सरकारी टेलीफोन नंबर बीएसएनएल की ही है़ रानीश्वर के प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बॉडबैंड सेवा ठप हो जाने से मनरेगा व इंदिरा आवास के लाभुकों को ऑनलाइन भुगतान करने में परेशानी हो रही है़ ऑनलाईन के लिए दुमका या सिउड़ी जाना पड़ता है़ बीएसएएनएल सेवा चालू करने के लिए पदाधिकारी को लिखा गया है़———————-फोटो 19 डीएमके /रानीश्वर 1व 2 1़रानीश्वर दूरभाष केंद्र महीनों से बेकार पडा है2़ बीडीओ कौशल कुमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola