कस्तूरबा विद्यालय में चयन समिति की हुई बैठक

रानीश्वर. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के चयन के लिए बीडीओ कौशल कुमार की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई़ जिसमें उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड समन्वयक विमलकांत झा ने बताया कि यहां वर्ग षष्ठ में 26 व वर्ग सप्तम में 31 छात्राओं का स्थान रिक्त है़ 23 फरवरी तक […]
रानीश्वर. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के चयन के लिए बीडीओ कौशल कुमार की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई़ जिसमें उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड समन्वयक विमलकांत झा ने बताया कि यहां वर्ग षष्ठ में 26 व वर्ग सप्तम में 31 छात्राओं का स्थान रिक्त है़ 23 फरवरी तक माता समिति के सदस्यों को सूची तैयार करने को कहा गया़ 24 फरवरी से 10 मार्च के अंदर प्रखंड समिति बैठक आयोजित कर विचार-विमर्श करेगा़ मौके पर अंचल वन के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एलिजाबेथ हेंब्रम, दयामय मित्र, सुहागिनी मरांडी आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










