दिल्ली में बेच दी गयीं छह बेटियां!
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Feb 2015 5:37 AM
विज्ञापन

छह किशोरियों को काम दिलाने के बहाने ले जाया गया था दिल्ली दुमका : जिले के जामा प्रखंड के विभिन्न गांवों से छह आदिवासी लड़कियों को दिल्ली ले जाकर बेच देने का मामला सामने आया है. परिजनों ने पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू से बुधवार को मुलाकात की तथा अपनी बेटियों को मुक्त कराने की […]
विज्ञापन
छह किशोरियों को काम दिलाने के बहाने ले जाया गया था दिल्ली
दुमका : जिले के जामा प्रखंड के विभिन्न गांवों से छह आदिवासी लड़कियों को दिल्ली ले जाकर बेच देने का मामला सामने आया है. परिजनों ने पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू से बुधवार को मुलाकात की तथा अपनी बेटियों को मुक्त कराने की गुहार लगायी. छह-सात महीने पूर्व एक दलाल उन्हें काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले गया था. इस दलाल ने इस काम में अपनी पत्नी का भी सहयोग लिया, जो इन लड़कियों के परिजन की परिचित थी.
काम के बहाने दिल्ली ले जायी गयी पानो टुडू के पिता चरण टुडू ने बताया कि उक्त दलाल दंपती गांव की लड़कियों को दिल्ली में बढ़िया काम दिलाने के बहाने ले गया था. गांव से छह लड़कियां गयी थी. किसी भी लड़की के बारे में आज तक उसके परिजन को न तो कोई खोज खबर मिली और न ही बेटियों ने आज तक फूटी कौड़ी ही उन्हें भेजा.
अपनी बेटियों से किसी तरह का संपर्क नहीं होने पर सूरजमुनी मुमरू की मां सुखी टुडू, पकलू टुडू के पिता बुधन टुडू, पुतुल व बबली बेसरा की मां धनमुनी मुमरू तथा मीना मरांडी की मां सीतामुनी मुमरू ने एसपी से मिलकर आवेदन सौंपा तथा उक्त दलाल को गिरफ्तार करवाते हुए सकुशल वापसी की गुहार लगायी.
जो लड़कियां दिल्ली ले जाकर बेच दी गयीं
1. सूरजमुनी मुमरू (12 वर्ष), सरैया, जामा.
2. मीना मरांडी (13 वर्ष), छोटा ढाका, जामा.
3. पकलु टुडू (15 वर्ष), छोटा ढाका, जामा.
4. पुतुल बेसरा (17 वर्ष), छोटा ढाका, जामा.
5. बबली बेसरा (16 वर्ष), छोटा ढाका, जामा.
6. पानो टुडू (22 वर्ष), छोटा ढाका, जामा
‘‘ ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला सामने आया है. जिस दलाल के बारे में पीड़ित परिवारों ने जानकारी दी है, उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं. जल्द ही सभी लड़कियों की सकुशल बरामदगी कर ली जायेगी. पुलिस को इस कार्रवाई के लिए जहां भेजना होगा, पुलिस भेजेगी. मामले को पुलिस बेहद गंभीरता से लेकर कार्रवाई में जुट गयी है.
– अनूप टी मैथ्यू, एसपी, दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










