बिना बिजली के ही विभाग भेज रहा बिल

प्रतिनिधि, जामाभैरोपुर पंचायत के भीखमपुर गांव के आदिवासी रास टोला के ग्रामीण आ रहे बिजली बिल से परेशान हैं. राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना तहत कार्य कराये जाने को लेकर पोल व अन्य सामग्री लायी गयी थी, लेकिन इसे अब तक लगा कर बिजली चालू नहीं कराया गया है. बावजूद इसके ग्रामीणों को हर माह बिजली […]
प्रतिनिधि, जामाभैरोपुर पंचायत के भीखमपुर गांव के आदिवासी रास टोला के ग्रामीण आ रहे बिजली बिल से परेशान हैं. राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना तहत कार्य कराये जाने को लेकर पोल व अन्य सामग्री लायी गयी थी, लेकिन इसे अब तक लगा कर बिजली चालू नहीं कराया गया है. बावजूद इसके ग्रामीणों को हर माह बिजली बिल भेजा जा रहा है. इसके तहत ग्रामीणों को एक हजार 614 रुपये का बिल जमा करने संबंधी नोटिस बासुकिनाथ विजली विभाग से जारी किया गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं. इस समस्या के सामाधान को लेकर ग्रामीणों ने विभाग के कार्यपालक अभियंता व स्थानीय मुखिया अनिता मरांडी को एक आवेदन सौंपा है. आवेदन में हस्ताक्षर करने वालों में सोनातन हेंब्रम, चुनका हेंब्रम, सोनालाल हेंब्रम, धनेश्वर सोरेन, बाबूलाल सोरेन, प्रमोद हेंब्रम, दिनेश सोरेन, सुरेश सोरेन, सावानी सोरेन, छोटका टुडू, राम मरांडी, एलेक मरांडी, बाबूधन मरांडी, बाबूजन मरांडी आदि शामिल हैं. ………………………
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










