क्राईम// अवैध लकड़ी लदा बैलगाड़ी जब्त

रामगढ़. रामगढ़ थाना बाजार में बीती रात पुलिस ने अवैध लकड़ी से लदी बैलगाड़ी जब्त कर लिया है. बांझी गांव से रामगढ़ बाजार आ रही इस बैलगाड़ी में करीब दस पीस गम्हार की लकड़ी की गद्दी से लदा था. बैलगाड़ी से ले जा रहे हलीम अंसारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया […]
रामगढ़. रामगढ़ थाना बाजार में बीती रात पुलिस ने अवैध लकड़ी से लदी बैलगाड़ी जब्त कर लिया है. बांझी गांव से रामगढ़ बाजार आ रही इस बैलगाड़ी में करीब दस पीस गम्हार की लकड़ी की गद्दी से लदा था. बैलगाड़ी से ले जा रहे हलीम अंसारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि बैलों को स्थानीय लोगों के बीच जिम्मानामा देकर सौंप दिया गया. गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि यह लकड़ी बांझी गांव के राम अवतार साह की है. मामले में गश्ती दल के रामदेव बाड्रा के बयान पर पुलिस ने चालक के अलावे लकड़ी मालिक राम अवतार साह के खिलाफ भादवि की धारा 379,411 के तहत मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










