पुलिया नहीं रहने से ग्रामीण तय कर रहे 12 किमी की अतिरिक्त दूरी

शिकारीपाड़ा. प्र8खंड के जामुगुडि़या पंचायत के दुधाजोल व जबरदहा के बीच ननुची नदी पर पुलिया नहीं रहने सेे ग्रामीणों को आये दिन काफी कठिनाइयोंं का सामना करना पड़ रहा है. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र अमड़ाबाड़ी, सरायपानी, गंध्रकपुर, निर्गीपाड़ा, हल्दीफसडी, जगतपुर, हरिनसिंगा, मुसनिया, धनियापहाड़ी सहित पाकुडि़या प्रखंड के दर्जनों गांव से ग्रामीण प्रतिनिधि महाविद्यालय, हटिया, प्रखंड मुख्यालय […]
शिकारीपाड़ा. प्र8खंड के जामुगुडि़या पंचायत के दुधाजोल व जबरदहा के बीच ननुची नदी पर पुलिया नहीं रहने सेे ग्रामीणों को आये दिन काफी कठिनाइयोंं का सामना करना पड़ रहा है. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र अमड़ाबाड़ी, सरायपानी, गंध्रकपुर, निर्गीपाड़ा, हल्दीफसडी, जगतपुर, हरिनसिंगा, मुसनिया, धनियापहाड़ी सहित पाकुडि़या प्रखंड के दर्जनों गांव से ग्रामीण प्रतिनिधि महाविद्यालय, हटिया, प्रखंड मुख्यालय व स्कूली बच्चों को स्कूल जाते हैं. पुलिया के नहीं रहने की वजह से ग्रामीणों को दुधाकांदर से भोक्तानडीह और दुधाकांदर से जगतपुर, चायपानी होते 10-12 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है. सामान्य दिनों में किसी तरह काम हो जाता है, खास कर बरसात के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पंचायत के मुखिया गैब्रियल मरांडी ने बताया कि दुधाजोल व जबरदहा के बीच ननुची नदी पर पुलिया के निर्माण के लिए स्थानीय विधायक व उपायुक्त को आवेदन दिया गया है. लेकिन अब तक इस ओर किसी प्रकार की पहल नहीं हुई है. वहीं ग्रामीण लितना देहरी, दखिन सोरेन, जितु टुडू, लुथरू मरांडी, निर्मल बास्की, सुसार बास्की, गुंडा सोरेन, सोमाय सोरेेन सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग की है. ……………………..फोटो 18 शिकारीपाड़ा-1नदी को पार करते ग्रामीण………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










