प्रमुख खबर-// 22 को होगी कैबिनेट की बैठक, रेस हुआ प्रशासन

Updated at :18 Feb 2015 11:04 PM
विज्ञापन
प्रमुख खबर-// 22 को होगी कैबिनेट की बैठक, रेस हुआ प्रशासन

संवाददाता, दुमकाउपराजधानी दुमका में 22 फरवरी को कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक को लेकर तिथि तय हो जाने की पुष्टि समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने भी की है. उन्होंने बताया कि सरकार ने पूर्व में किये गये वायदे को जमीन पर उतार रही है. यह बैठक संताल परगना जैसे अब तक उपेक्षित […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाउपराजधानी दुमका में 22 फरवरी को कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक को लेकर तिथि तय हो जाने की पुष्टि समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने भी की है. उन्होंने बताया कि सरकार ने पूर्व में किये गये वायदे को जमीन पर उतार रही है. यह बैठक संताल परगना जैसे अब तक उपेक्षित रहे क्षेत्र के लिए अहम साबित होगी. इधर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने 22 फरवरी को होने वाली बैठक को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों एवं सचिव स्तर के पदाधिकारियों के आवासन परिवहन, खान-पान इत्यादि से संबंधित चर्चा की गयी. बताया गया कि सभी आगंतुकों के लिए एक-एक नॉडल ऑफिसर नियुक्त किये जायेंगे. भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को यह निदेश दिया गया है कि परिसदन एवं अन्य सभा स्थलों में रंग रोगन एवं मरम्मत का कार्य अविलंब पूरा करा लें. उपायुक्त श्री सिन्हा ने इस बाबत मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का भी निरीक्षण किया. कैबिनेट की बैठक इसी कैंप कार्यालय में होने के कयास लगाये जा रहे हैं. हालांकि इससे पहले जब दुमका में कैबिनेट बैठी थी, तब यह बैठक सूचना भवन सभागार में हुई थी.————————————-फोटो18 दुमका 13सीएम कैंप कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व अन्य.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola