बिक्री पंजी व एक्सपार्यड शराबों की होगी जांच//शराब दुकानों का होगा निरीक्षण

संवाददाता, दुमकाजल्द ही शराब दुकानों की बिक्री पंजी व एक्सपायर्ड शराबों की जांच की जायेगी. साथ ही यदि कोई भी पत्थर क्रेशर मालिक यदि बिना लाइसेंस व एनओसी के कारोबार चला रहे हैं तो उसे भी अविलंब बंद कर दिया जायेगा. बुधवार को राजस्व एवं आंतरिक संसाधन की जिला स्तरीय बैठक में डीसी राहुल कुमार […]
संवाददाता, दुमकाजल्द ही शराब दुकानों की बिक्री पंजी व एक्सपायर्ड शराबों की जांच की जायेगी. साथ ही यदि कोई भी पत्थर क्रेशर मालिक यदि बिना लाइसेंस व एनओसी के कारोबार चला रहे हैं तो उसे भी अविलंब बंद कर दिया जायेगा. बुधवार को राजस्व एवं आंतरिक संसाधन की जिला स्तरीय बैठक में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने यह बातें कही. बैठक में उन्होंने भू-राजस्व, बाजार समिति, नगर परिषद, उत्पाद विभाग, खनन विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की. इस क्रम में उन्होंने अंचलाधिकारियों को लंबित पड़े सभी दाखिल खारिज का कार्य अविलंब पूरा करने को कहा, वहीं अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि वह अंचलाधिकारियों के साथ बैठक कर भू-अर्जन से संबंधित कार्यों को गति प्रदान करें. बाजार समिति के सचिव को यह निर्देश दिया गया है कि वह सभी निबंधित दुकानों में जाकर 15 दिनों के अंदर स्टॉक की जांच कर रिपोर्ट दें. अंचलाधिकारियों को एक निश्चित अंतराल पर उत्पाद विभाग के अधिकारी के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण करने एवं उनके प्रतिदिन के बिक्री पंजी तथा एक्सपायर्ड शराब की जांच करने को कहा गया. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को जिले के सभी स्टोन क्रशर का सर्वे कराने तथा बिना लाइसेंस एवं अनापत्ति प्रमाण-पत्र के कोई भी क्रशर अगर जिले में काम कर रहा हो तो उसे अविलंब बंद कराने को कहा. मुख्य सचिव के निदेश के तहत मोबाइल टावर लगाने के लिए सभी अंचलों के अंचलाधिकारी को नजरी नक्शा उपलब्ध कराने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










