एक ही बाइक पर चार लोगों का बैठना साबित हुआ जोखिम भरा/चारो घायल, एक की हालत नाजुक

Updated at :18 Feb 2015 9:05 PM
विज्ञापन
एक ही बाइक पर चार लोगों का बैठना साबित हुआ जोखिम भरा/चारो घायल, एक की हालत नाजुक

प्रतिनिधि, सरैयाहाटसरैयाहाट थाना अंतर्गत देवघर-हंसडीहा मुख्य सड़क स्थित गुरूनाथ पहाड़ के समीप सड़क हादसे में चार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गये. ऐन मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सरैयाहाट अस्पताल पहुंचाया. घायलों में एतवारी राय (18), गुडू राय (20), पिरनदेव राय (22) एवं मुकेश राय (18) शामिल हैं. सभी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैयाहाटसरैयाहाट थाना अंतर्गत देवघर-हंसडीहा मुख्य सड़क स्थित गुरूनाथ पहाड़ के समीप सड़क हादसे में चार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गये. ऐन मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सरैयाहाट अस्पताल पहुंचाया. घायलों में एतवारी राय (18), गुडू राय (20), पिरनदेव राय (22) एवं मुकेश राय (18) शामिल हैं. सभी घायल इसी थाना के लोधरा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. घायलों में पिरनदेव राय की हालत नाजुक बनी हुई है. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है. जिसे चिकित्सक ने बाहर रेफर कर दिया है. घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि चारों व्यक्ति एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोठिया से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में गुरूनाथ पहाड़ के निकट असंतुलित होकर सामने आ रही दूसरे मोटरसाइकिल से टकरा गये और जख्मी हो गये.————-फोटोसरैयाहाट- क्षतिग्रस्त बाईकघायल चारो की स्टांप तस्वीरें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola