क्राइम// लूट में इस्तेमाल की गयी बाइक बरामद

Updated at :18 Feb 2015 9:05 PM
विज्ञापन
क्राइम// लूट में इस्तेमाल की गयी बाइक बरामद

हंसडीहा . सोमवार को मुफस्सिल थाना अंर्तगत हरिपुर चौक से लूट की घटना में उपयोग में लाया गया, मोटर साइकिल हंसडीहा पुलिस ने कुरमाहाट में लावारिश हालत में बरामद की है. उक्त मोटर साइकिल नंबर बीआर 02के 7819 की बरामद की जानकारी मुफस्सिल थाना को दी गयी, जिसके बाद जेएसआइ अशोक कुमार झा हंसडीहा थाना […]

विज्ञापन

हंसडीहा . सोमवार को मुफस्सिल थाना अंर्तगत हरिपुर चौक से लूट की घटना में उपयोग में लाया गया, मोटर साइकिल हंसडीहा पुलिस ने कुरमाहाट में लावारिश हालत में बरामद की है. उक्त मोटर साइकिल नंबर बीआर 02के 7819 की बरामद की जानकारी मुफस्सिल थाना को दी गयी, जिसके बाद जेएसआइ अशोक कुमार झा हंसडीहा थाना पहुंचकर बरामद मोटरसाइकिल को मुफस्सिल थाना ले गये़ थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह ने बताया कि यह बाइक हरिपुर के ही जयप्रकाश टुडू से लूटपाट करने में प्रयुक्त की गयी थी. सोमवार की शाम श्री टुडू हटिया में खरीदारी कर वापस घर लौट रहे थे. उन्होंने सोमवार को 40 हजार रुपये की निकासी बैंक से की थी तथा इस पैसे से पांच हजार रुपये की खरीदारी करने के बाद शेष 35 हजार रुपये एक झोले में भरकर अपनी पत्नी को दे दिया था. श्री टुडू से इस बाइक पर सवार अपराधकर्मियों ने पैसा लूट लिया था तथा फरार हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola