जरमुंडी प्रखंड में चापानल लगाने की मांग

Updated at :18 Feb 2015 5:03 PM
विज्ञापन
जरमुंडी प्रखंड में चापानल लगाने की मांग

दुमका. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर जरमुंडी प्रखंड के उन गांवों में चापानल गड़वाने की मांग की है, जिन स्थानों पर पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है. इनमें कालाडुमरिया पंचायत के पिपराडंगाल, कुशमाहा पंचायत के बसबुटिया, शंकरपुर पंचायत के तरण, हथनामा पंचायत के […]

विज्ञापन

दुमका. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर जरमुंडी प्रखंड के उन गांवों में चापानल गड़वाने की मांग की है, जिन स्थानों पर पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है. इनमें कालाडुमरिया पंचायत के पिपराडंगाल, कुशमाहा पंचायत के बसबुटिया, शंकरपुर पंचायत के तरण, हथनामा पंचायत के गिधनी, कुशमाहा-चिकनिया पंचायत के पथरी, झनकपुर पंचायत के लोहीधाबर व नावाडीह तथा शंकरपुर पंचायत के बासमतिटीकर गांव शामिल हैं. इसके अलावा बासमतिटीकर में खराब पड़े 8, शंकरपुर के चार, झगड़ाही के एक, जंगलपुर के तीन, भोड़ाबाद के पंद्रह, रायकिनारी के छब्बीस तथा कालाडुमरिया के एक चापानल की मरम्मती अविलंब करवाने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola