बंदोबस्त कर्मचारियों का प्रदर्शन 11 को

Updated at :18 Feb 2015 5:03 PM
विज्ञापन
बंदोबस्त कर्मचारियों का प्रदर्शन 11 को

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य भू-माप एवं बंदोबस्त सह चकबंदी कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक गोपाल चंद्र झा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बंदोबस्त कर्मचारियों के एपीपी, एमएपीसी का लाभ, वेतनादि, बकाया का भुगतान, पेयजल की व्यवस्था, कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार, निलंबन आदि समस्याओं पर चिंता प्रकट की गई. साथ ही मनमाने तरीके से […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य भू-माप एवं बंदोबस्त सह चकबंदी कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक गोपाल चंद्र झा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बंदोबस्त कर्मचारियों के एपीपी, एमएपीसी का लाभ, वेतनादि, बकाया का भुगतान, पेयजल की व्यवस्था, कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार, निलंबन आदि समस्याओं पर चिंता प्रकट की गई. साथ ही मनमाने तरीके से कर्मचारियों को अन्यत्र पदस्थापित करने, अनावश्यक स्पष्टीकरण पूछने आदि को लेकर बंदोबस्त पदाधिकारी से मिल कर इसके समाधन की मांग करने का निर्णय लिया गया. गोपाल चंद्र झा ने राज्य महासंघ के निर्णयानुसार 11 मार्च को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर माधव कुमार सिंह, रामानंद मिश्र, शिवेंद्र नाथ झा, हरि हेंब्रम, कृष्ण मुरारी घोष, सत्येंद्र नारायण सिंह, राजीव रंजन मिश्र, मदन कुमार दत्ता, नवीन कुमार रजक, ज्योतिष प्रसाद राम, शमीम अख्तर अंसारी आदि मौजूद थे. ……………………..फोटो कल भेजी गयी थी16 दुमका-36बैठक करते बंदोबस्त कर्मचारी………………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola