क्राईम// पत्रकार के घर से बीस हजार की चोरी

Updated at :17 Feb 2015 1:03 PM
विज्ञापन
क्राईम// पत्रकार के घर से बीस हजार की चोरी

दुमका कोर्ट . शहर के राखाबनी निवासी पत्रकार नीरज कुमार के घर में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. 12 जनवरी की रात में अपने घर का दरवाजा बंद कर सोये थे. सुबह उठकर देखा तो दरवाजा खुला था. घर में रखा लिनोवो कंपनी को लैपटॉप, मोबाइल और पर्स गायब था. घर के […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट . शहर के राखाबनी निवासी पत्रकार नीरज कुमार के घर में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. 12 जनवरी की रात में अपने घर का दरवाजा बंद कर सोये थे. सुबह उठकर देखा तो दरवाजा खुला था. घर में रखा लिनोवो कंपनी को लैपटॉप, मोबाइल और पर्स गायब था. घर के बाहर पर्स फेंका हुआ था, उसमें रखा रुपया गायब था. चोरी गयी सामान की कुल कीमत लगभग 20 हजार आंकी जा रही है. पत्रकार श्री कुमार ने इस चोरी के पीछे राखाबनी के महबूब आलम का हाथ होने की आशंका जतायी है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसे घर के आसपास चक्कर काटते देखा गया है. नीरज ने नगर थाना में महबूब आलम के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कराया है. ………………………..जानलेवा हमला करने का आरोपदुमका कोर्ट . मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर के प्रभु मोहली ने गांव के ही समरा मोहली, राहुल मोहली के विरुद्ध भादवि की धारा 441, 323, 506, 307 एवं 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों आरोपी प्रभु मोहली के घर पर जाकर रड़ से प्रहार करके जान लेवा हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola