ग्राम प्रधान-मांझी संगठन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन// सरकार को सौंपा दो सूत्री मांग पत्र

प्रतिनिधि, दुमकाग्राम प्रधान-मांझी संगठन की ओर से सोमवार को कचहरी परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल के नेतृत्व में किया गया. इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से संगठन द्वारा झारखंड सरकार के नाम उपायुक्त को दो सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया. इसमें संगठन राज्य सरकार राज्य में भूमि संबंधित खतियान […]
प्रतिनिधि, दुमकाग्राम प्रधान-मांझी संगठन की ओर से सोमवार को कचहरी परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल के नेतृत्व में किया गया. इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से संगठन द्वारा झारखंड सरकार के नाम उपायुक्त को दो सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया. इसमें संगठन राज्य सरकार राज्य में भूमि संबंधित खतियान में अंकित रैयतों के रिकॉर्ड ऑफ राइट्स को आधार मानते हुए झारखंड राज्य का स्थानीयता तय करने एवं तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति में सिर्फ जिले के ही बेरोजगारों को नियुक्त करने की मांग शामिल है. धरना को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा कि राज्य के गठन को चौदह वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक स्थानीयता तय नहीं हो पायी है. कहा : सरकार को इस राज्य के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है ताकि झारखंड में विकास हो सके. धरना प्रदर्शन में भीम हांसदा, अशोक प्रसाद साह, भीम सोरेन, राजेंद्र मरीक, रामप्रसाद राय, पुरुषोत्तम कुमार, रामरंजन मिश्र सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद थे…………………………………………फोटो16 दुमका-30अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते संगठन के सदस्य गण.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










