झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन का आरोप// परिवहन मजदूरों का बस मालिक कर रहे शोषण

Updated at :15 Feb 2015 10:04 PM
विज्ञापन
झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन का आरोप// परिवहन मजदूरों का बस मालिक कर रहे शोषण

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड परिवहन मजदूर संघ की बैठक रविवार को सरकारी बस पड़ाव में अध्यक्ष गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें व्यावसायिक वाहनों पर झारखंड सरकार द्वारा परमिट टैक्स, रोड टैक्स के साथ-साथ चालक व संवाहक आदि की अनुज्ञप्ति शुल्कों पर हुई वृद्धि के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का प्रस्ताव पारित किया गया. 23 […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड परिवहन मजदूर संघ की बैठक रविवार को सरकारी बस पड़ाव में अध्यक्ष गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें व्यावसायिक वाहनों पर झारखंड सरकार द्वारा परमिट टैक्स, रोड टैक्स के साथ-साथ चालक व संवाहक आदि की अनुज्ञप्ति शुल्कों पर हुई वृद्धि के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का प्रस्ताव पारित किया गया. 23 फरवरी को प्रशासन के खिलाफ तथा परिवहन मजदूरों पर बस मालिकों व असामाजिक तत्वों द्वारा कथित तौर पर किये जा रहे हमलों को लेकर 13 मार्च को पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.एक अन्य प्रस्ताव में 15 मार्च से 15 मई तक यूनियन का सदस्यता अभियान अध्यक्ष गजेंद्र कुमार व सचिव अमरेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाये जाने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री अखिलेश कुमार झा ने अविलंब ऑटो-रिक्शा के लिए स्टैंड का निर्माण करने व परमिट की व्यवस्था किये जाने तथा बस भाड़े को लेकर उचित कार्यवाई करने की मांग की. बैठक में सचिव अमरेश कुमार सिन्हा, मो चांद, सनातन हरि, कैलाश पासवान, शुभम कुमार, दिवाकर मंडल, दिलीप सेन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola