क्राईम// मजदूर को बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2015 11:03 PM

विज्ञापन

कोर्ट प्रतिनिधि, दुमकामुफस्सिल थाना पुलिस ने काठीकुंड थाना क्षेत्र के लखनपुर के मो मुस्ताक अंसारी को थाना कांड संख्या 21/14 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालपहाड़ी की संतोषिणी हेंब्रम ने मुफस्सिल थाना में 29 फरवरी 2014 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में उसने मो मुस्ताक पर आरोप लगाया है कि मई […]

विज्ञापन

कोर्ट प्रतिनिधि, दुमकामुफस्सिल थाना पुलिस ने काठीकुंड थाना क्षेत्र के लखनपुर के मो मुस्ताक अंसारी को थाना कांड संख्या 21/14 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालपहाड़ी की संतोषिणी हेंब्रम ने मुफस्सिल थाना में 29 फरवरी 2014 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में उसने मो मुस्ताक पर आरोप लगाया है कि मई 2013 में उसके पति को कश्मीर में 25 हजार रुपये मजदूरी के क्रम में मिलने की बात कहकर अपने मोटरसाइकिल में बैठाकर ले गया, जिसके बाद उसके पति का कहीं कोई पता नहीं चला. इस मामले को लेकर 18 फरवरी को 2014 को एसपी, डीआइजी एवं उपायुक्त को आवेदन देकर मजदूरी कराने का झांसा देकर बेच दिये जाने का आरोप लगाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola