रबी फसलों की उन्नत तकनीक पर दिया गया प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2015 11:03 PM
प्रतिनिधि, दुमका वर्ल्ड वीजन इंडिया की ओर सेे कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित रबी फसलों की उन्नत तकनीक पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हो गया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रबी मौसम में होने वाले अनाज यथा गेहूं, चना, सरसों के अलावे मटर, टमाटर, मिर्च आदि के उन्नत तकनीक, रख-रखाव एवं प्रबंधन […]
प्रतिनिधि, दुमका वर्ल्ड वीजन इंडिया की ओर सेे कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित रबी फसलों की उन्नत तकनीक पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हो गया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रबी मौसम में होने वाले अनाज यथा गेहूं, चना, सरसों के अलावे मटर, टमाटर, मिर्च आदि के उन्नत तकनीक, रख-रखाव एवं प्रबंधन को लेकर जागरूक करना था. जिसमें पंदमपहाड़ी पंचायत के बाघसोल, झिलीमिली, कोल्हा, कोडि़या एवं मिटरा गांव के 58 महिला एवं पुरूषों ने हिस्सा लिया था. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा श्रीकांत सिंह, डा संजय कुमार, सीमा सिंह, क्षेत्रीय अनुंसधान केंद्र के वैज्ञानिक डा सुनील कुमार, डॉ पीबी साहा व डॉ राजु लिंडा ने किसानों व ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया. इसमें उन्होंने विभिन्न फसलों के लिए खेत की तैयारी, खाद प्रबंधन, सिंचाई के तरीके, फसलों को रोग एवं कीट से बचाने, गोबर खाद, कंपोस्ट बनाने के तरीके, गेंहू में एसडब्ल्यूआइ एवं अन्य उन्नत प्रबंध तकनीक, बीज उपचार, गेहूं की कटाई, कटाई के बाद उनका मूल्य संर्वधक समान, गोदाम में गेंहू का रख-रखाव एवं कीटों से बचाने आदि की जानकारी दी. इसके अंत में किसानों को क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र का प्रक्षेत्र परिभ्रमण कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










