टॉप बॉक्स// 10 हजार से अधिक बकाया, तो कटेगी बिजली// एरिया बोर्ड की बैठक में जीएम पीआर रंजन ने दिया निर्देश// कार्यपालक अभियंताओं को कार्रवाई तेज करने को कहा// 17624 उपभोक्ताओं की कटेगी बिजली
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2015 11:03 PM
संवाददाता, दुमकाविद्युत विभाग के दुमका विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक पीआर रंजन ने 10 हजार रुपये से अधिक का विद्युत विपत्र बकाया रखने वाले तमाम उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन इसी महीने के अंत तक काट देने का निर्देश दिया है. महाप्रबंधक श्री रंजन ने समीक्षा बैठक में पाया कि पूरे क्षेत्र में 16270 ऐसे उपभोक्ता […]
संवाददाता, दुमकाविद्युत विभाग के दुमका विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक पीआर रंजन ने 10 हजार रुपये से अधिक का विद्युत विपत्र बकाया रखने वाले तमाम उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन इसी महीने के अंत तक काट देने का निर्देश दिया है. महाप्रबंधक श्री रंजन ने समीक्षा बैठक में पाया कि पूरे क्षेत्र में 16270 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका दस हजार रुपये से अधिक, लेकिन 50 हजार रुपये से कम बकाया है. वहीं 1354 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका बकाया पचास हजार रुपये से अधिक है. आवश्यकता पड़ने पर ऐसे बकायेदारों को किश्त की सुविधा देते हुए राशि वसूली के निर्देश दिये गये अन्यथा डिफाल्टरों का कनेक्शन अविलंब काट देने को कहा गया. वहीं उन्होंने ऐसे उपभोक्ता जिनके कनेक्शन बकाया की वजह से काटे जा चुके हैं, नीलामवाद दायर करने को कहा गया. बैठक में उप महाप्रबंधक आरके प्रसाद, कार्यपालक अभियंता पाकुड़ उमेश कुमार, जामताड़ा के जीपी चौधरी, दुमका के ठाकुर चौधरी, साहेबगंज के नाथन रजक, सहायक अभियंता स्टोर साकला हेंब्रम के अलावा फ्रेंचाइजी आरके भगत, अमित लाल, शिवनारायण , संजय पोद्दार, केशव कुमार, शैलेंद्र तिवारी, अभय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.——————बकायेदारों का ब्यौराप्रमंडल 10 हजार से अधिक 50 हजार से अधिकदेवघर 3568 270गोड्डा 5156 212दुमका 1657 213जामताड़ा 3735 94साहिबगंज 1274 466पाकुड़ 880 99————————————– कुल 16270 1354————————————फोटो9 दुमका 05महुआडंगाल स्थित कार्यालय में बैठक करते जीएम पीआर रंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










