क्राइम// अफीम की खेती मामले में आठ पर एफआइआर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2015 10:03 PM
मसलिया . टोंगरा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अफीम की खेती करने वाले आठ किसानों को चिन्हित कर लिया गया है तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मसलिया अंचल के फुुटबेडि़या मौजा पर रविवार को डीएसपी अनिल कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती को नष्ट किया […]
मसलिया . टोंगरा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अफीम की खेती करने वाले आठ किसानों को चिन्हित कर लिया गया है तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मसलिया अंचल के फुुटबेडि़या मौजा पर रविवार को डीएसपी अनिल कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती को नष्ट किया गया था. टोंगरा थाना के थानेदार एस चौधरी ने बताया कि अब तक इस मामले में फुटबेडि़या गांव के रैयत मिलन किस्कू, विनोद मरांडी, मंगल हांसदा, वोदीनाथ हांसदा, पोति किस्कू, पंचानन मरांडी, नुनुलाल किस्कू व गोडमाला गांव के उज्ज्वल मिर्धा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. थाना कांड संख्या 26/2015 में इन आठों पर मनोत्तेजक पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 15,17,18 एवं 20 के तहत कार्रवाई की गयी है. अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










