महेषबथान जोरिया में बनाये गये दो-दो चेकडैम पड़े हैं बेकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2015 10:03 PM
प्रतिनिधि, रानीश्वरप्रखंड मुख्यालय के पश्चिम दिशा में महेषबथान जोरिया में बनाये गये दो-दो चेकडैम बेकार पड़े हैं़ लाखों रूपये खर्च कर चेकडैम का निर्माण एक दशक पहले कराया गया है़ एक चेकडैम प्रखंड मुख्यालय ठीक पीछे तथा दूसरा चेकडैम दुमका सिउड़ी पथ के महेषबाथान पुल के पास बना गया है़ प्रखंड मुख्यालय के पीछे बनाये […]
प्रतिनिधि, रानीश्वरप्रखंड मुख्यालय के पश्चिम दिशा में महेषबथान जोरिया में बनाये गये दो-दो चेकडैम बेकार पड़े हैं़ लाखों रूपये खर्च कर चेकडैम का निर्माण एक दशक पहले कराया गया है़ एक चेकडैम प्रखंड मुख्यालय ठीक पीछे तथा दूसरा चेकडैम दुमका सिउड़ी पथ के महेषबाथान पुल के पास बना गया है़ प्रखंड मुख्यालय के पीछे बनाये गये चेकडैम निर्माण के बाद से ही बेकार साबित हो रहा है़ महेषबाथान पुल के पास बनाये गये चेकडैम से किसान लाभ ले रहे थे. लेकिन वहां पर नया पुल निर्माण कराने के बाद मिट्टी फेंक दिये जाने से चेकडैम का जलधारण क्षमता ही खत्म हो गयी है़ महेषबथान के किसानों ने बताया इस जोरिया में बनाये गये दोनों ही चैकडैम सही जगहों पर नहीं बनाये जाने के कारण उन्हेंे इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है़ दोनों चेकडैम के नीचे किसान इसी जोरिया में मिट्टी का बांध देकर थोड़ा बहुत खेती कर रहे हैं़ ———————–फोटो 9 डीएमके/रानीश्वर 1 व 21़महेषबाथान पुल के पास बनाये गयेे चैकडैम पर मिट्टी भर गया2़प्रखंड मुख्यालय के पीछे बनाये गये चैकडैम बेकार पडा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










