भाजपा की बैठक,महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2015 10:03 PM
प्रतिनिधि, दुमकाभारतीय जनता पार्टी की महिला मोरचा की बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष ममता साह की अध्यक्षा में हुई. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी शीला हेंब्रम व जिला अध्यक्ष दिनेश दत्ता ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने तथा […]
प्रतिनिधि, दुमकाभारतीय जनता पार्टी की महिला मोरचा की बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष ममता साह की अध्यक्षा में हुई. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी शीला हेंब्रम व जिला अध्यक्ष दिनेश दत्ता ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपील की. श्रीमती साह ने कहा कि मोरचा प्रमुख स्थानों में शिविर लगाकर महिला को पार्टी से जोड़ेंगी. मौके पर जिला महामंत्री प्रिया रक्षित, उपाध्यक्ष जुली सिन्हा, प्रिया भारती, पूनम देवी, बेबी मंडल, गायत्री जायसवाल, रिना मंडल, मोनिका दत्ता, किरण देवी, रंजना उपाध्याय, ममता देवी, निशा कुमारी, वीणा देवी आदि उपस्थित थे…………………………………फोटो9 दुमका-30बैठक में उपस्थित महिला मोरचा के कार्यकर्ता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










